Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

नौसरबाजो ने रिटायर्ड फौजी का एटीएम बदल कर खाते से उड़ाए डेढ़ लाख रूपये

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पटियाला रोड पर स्थित बादल कालोनी निवासी नैब सिंह रिटायर्ड फौजी के खाते से नौसरबाजो ने एक लाख 48 हजार 533 रूपये निकाल लिए। नैब सिंह लोहगढ़ स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए शाम करीब साढ़े 6 बजे गए थे जिस दौरान एटीएम के बाहर खड़े दो युवकों ने उन्हें बातों में फंसाकर उनका एटीएम बदल लिया और उनके खाते से पैसे निकाल लिए। जिसकी शिकायत एसएसपी मोहाली को दे दी गई है और बैंक को भी इसकी शिकायत दे दी है। बैंक खाते के जितने मैसेज उन्हें आए थे उन सबकी डिटेल भेज दी है।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए रिटायर्ड फौजी नैब सिंह ने बताया कि वह पेंशन निकलवाने के लिए शाम करीब साढ़े छह बजे जब सिग्मा सिटी चौक लोहगढ़ के नजदीक आईडीबीआई बैंक के एटीएम में गए। तीन बार कार्ड सवाईप करने के बाद जब पैसे नही निकले तो पीछे खड़ी महिला ने कहा कि शायद पैसे नही होंगे, तो वह बाहर निकल गया और बाहर खड़े दो युवकों ने कहा कि पैसे मशीन में हैं आपको निकालने नही आए, लाओ हम आपकी मदद कर देते हैं। जिसके बाद युवक उन्हें अंदर ले गए और एटीएम से पैसे निकालने के बहाने उनका एटीएम बदल लिया। जिसके बाद वह घर वापिस आ गए तो अगले दिन तीन बजकर 42 मिनट पर पहली मैसेज आया 5 हजार रूपये निकाल लिए, दूसरा मैसेज 3 बजकर 43 मिनट फिर से पांच और उसके बाद 49999 रूपये का मैसेज। जिसके बाद 15 हजार, 10 हजार, 4 हजार जैसी कुल 9 ट्रांजेक्शन कर खाते में से पैसे निकाल लिए। उन्होंने बताया कि तीन मिनट के अंदर अंदर एक लाख 48 हजार 533 रूपये निकाल लिए और केवल 467 रूपये उसके खाते में बचे।
उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से पैसे निकलवा रहे हैं लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है। शिकायतकर्ता नैब सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी मोहाली से कर दी है और बैंक को भी सारी डिटेल दे दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठगों को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

0 Comments