Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
पंजाब Trending

प्लेटीनम सोसाइटी में फैला डायरिया, सेहत विभाग ने ने लगाया कैंप

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
गाजीपुर रोड पर प्लैटिनम होम्स वेलफेयर सोसाइटी में 50 से ज्यादा लोग डायरिया से बीमार हो गए हैं। पिछले दो दिन से सोसाइटी में गंदा पानी सप्लाई हो रहा था। जिस कारण लोग बीमार हो गए हैं और कई लोग तो अस्पताल में भी दाखिल है। सोसाइटी में पानी की सप्लाई अभी बिल्डर द्वारा ही दी जा रही है। क्यों बिल्डर द्वारा अभी तक सोसाइटी नगर काऊंसिल को नही सौंपी गई। जिस कारण बेसिक सुविधाओं की जिम्मेवारी बिल्डर की ही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पानी गंदा आने की शिकायत वह बिल्डर को कर रहे हैं लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है। सोसाइटी प्रधान ओंकार सैनी, दिनेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र, प्रवीण, अजेश प्रजापति, विपुल कटारिया, मनजीत सिंह आदि ने बताया कि उनकी सोसाइटी में 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं। बिल्डर हमारी कोई सुनवाई नही कर रहा। जिसकी शिकायत हमने सेहत विभाग को दी। उसके बाद सेहत विभाग ने शनिवार को टीम भेजकर यहां कैंप लगाया तो उनके पास 39 मरीज सामने आए हैं जिन्हें दवाई दी गई है और लोगों को पानी उबालकर पीने को कहा गया हैं। इसके अलावा लोगों को दवाई भी दी गई है। लोगों ने बताया कि इतने लोग बीमार होने के बाद बिल्डर ने अपनी टीम लगाकर चैकिंग करवाई तो दो जगह पर लीकेज का पता चला है। जिस से रविवार को टीम लगाकर ठीक किया जाएगा।
पिछले दिनों से गंदे पानी की सप्लाई के कारण 50 से ज्यादा लोग बीमार होने के बाद सोसाइटी निवासीयों द्वारा दी गई शिकायत के बाद सेहत विभाग ने एक कैंप आयोजित किया। जिस में सोसाइटी से कुल 39 लोग डायरिया से पीड़ित सामने आए हैं, जबकि 35 लोग ओपीडी में सामने आए। विभाग द्वारा सोसाइटी में स्थित 200 घरों की चैकिंग की गई और बीमार लोगों को दवाई दी। इसके इलावा सेहत विभाग के कर्मचारियों ने पानी की सप्लाई ठीक होने तक पानी उबालकर पीने और ओआरएस व ज़िंक लेने की सलाह दी है। इसके इलावा जो लोग ज्यादा बीमार हैं उन्हें दवाई भी दी गई और ज्यादा बीमार होने पर सीएचसी ढकोली जाने के सलाह दी है। शनिवार को लगाए गए कैंप में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, सीएचई नगला, आशा वर्करो को मिलाकर कुल 15 लोगों की टीम काम कर रही थी। सेहत विभाग की टीम द्वारा पूरी सोसाइटी का चैकअप किया गया।

आज हमने 200 घरों का दौरा किया जिस में कुल 39 लोग जो बुखार व पेट दर्द से पीड़ित थे मिले, जिन्हें दवाई के साथ, ओ आर एस, ज़िंक और पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। सोसाइटी के कुछ लोग अपनी मर्जी से प्राइवेट इलाज भी करवा रहे हैं। लेकिन हमने ज्यादा समस्या आने पर ढकोली अस्पताल में जाने की सलाह दी है। फिलहाल लोग जागरूक हो चुके हैं और पानी उबालकर ही पी रहे हैं।
— पंकज पट्टी, मल्टीप्रपज हेल्थ वर्कर

यह सोसाइटी हमारे अंडर नही आती है। फिर भी अगर समस्या ज्यादा आ रही है तो हम अपनी टीम भेजकर उनका सहयोग करेंगे।
— रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर

इस सबंध में कोई जानकारी नही दे रहे हैं, ना तो फोन पर बात कर रहे हैं और ना ही मीडिया के सामने आ रहे हैं।
— पुनीत भारद्वावाज, बिल्डर प्लेटीनम होम्स सोसाइटी गाजीपुर रोड़ जीरकपुर