Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब

फ्लाइओवर के ऊपर पलटी कार, बाल बाल बचा चालक

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
शुक्रवार दुपिहर एक स्विफ्ट कार फ्लाइओवर के ऊपर अचानक पलट गई। राहगीरों की मदद से कार चालक कार से बाहर निकले, कार सड़क के बीचो बीच पलटी होने के वजह से सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया, ट्रेफिक पुलिस मौके पर पहुंची और कार को साइड किया। हादसा इतना खतरनाक था कि देखने से लगा रहा था कि कार में बैठे लोगों को काफी चोट आई होगी, लेकिन गनीमत यह रही कि कार चालक एकेले थे और सही सलामत कार से बाहर निकल आए।
कार चालक वेद प्रकाश निवासी प्रीत कलोनी जीरकपुर ने बताया कि वह चंडीगढ़ एयर पोर्ट चौक से जीरकपुर की तरफ आ रहा था जैसे ही वह फ्लाइवेर के अधर में पहुंचा तो पीछे से एक एम्बुलेंस आ रही थी। जिसे साइड देने के लिए उसने गाड़ी एक साइड दबाई तो गाड़ी बर्म पर चढ़ गई और मुझे पता ही नही चला कब कार पलटी खा गई। जिस के बाद लोगों ने मुझे कार से बाहर निकाला और पुलिस ने गाड़ी को एक तरफ किया।

कोट्स
हादसा हुआ था तो हमारे मुलाजिमों ने साथ की साथ गाड़ी साइड करवा दी थी और ट्रेफिक भी निकाल दिया था। आधे घंटे बाद क्रेन की मदद से कार वहां से हटा दी थी। कार चालक वेद प्रकाश को कोई ज्यादा चोट नही आई वह ठीक ठाक आपने घर चले गए हैं।

इंस्पेक्टर राजपाल गिल, ट्रेफिक इंचार्ज जीरकपुर