Saturday, 07 November 2026
Breaking News
धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक
पंजाब Trending

बाईक सवार झपटमार व्यक्ति का माबाईल छीनकर फरार

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) शहर में लगातार छीना झपटी की घटनाएं बढ़ रही है। प्रतिदिन बेखौफ लुटेरे किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे है। पुलिस को जल्द ही ऐसे लुटेरों पर नकेल कसे जाने की मांग बढ रही है। ताजा घटनाक्रम अनुसार आनंद नगरी गली 4 निवासी संजीव मेहता ने बताया कि वह तहसील में अर्जी नवीस का कार्य करता है। वह अपना काम निपटा कर बाईक पर घर आ रहा था कि रास्ते में हनुमानगढ़ रोड पर डोमिनोज़ के नज़दीक दो बाईक सवार पीछे से आए और झपटा मारते हुए फरार हो गए। हौंसला दिखाते हुए फाजिल्का रोड चुंगी तक संजीव मेहता ने झपटमारों का पीछा किया, परंतु वह फरार होने में कामयाब हो गए।
उल्लेखनीय है कि शहर में छीना झपटी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। घटनाओं से लगता है कि पुलिस पर से आसामाजिक तत्वों का खोफ खत्म होता जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा नववर्ष के मद्देनजर जगह-जगह नाके भी लगा रखे है लेकिन अभी तक उक्त लुटेरों को ट्रेस करने में पुलिस असफल रहीं हैं।

0 Comments