Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

भारी मात्रा में नामी कंपनी का नमक जब्त, केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
ढकोली पुलिस ने नामी कंपनी का जाली नमक बेचने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 63, 65 कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अतुल गौतम निवासी पीरमुछल्ला ढकोली के रूप में हुई है। जो ढकोली क्षेत्र में करियाना की दुकान चलाता है और एक नामी कंपनी के ब्रांड के नमक व चाय पत्ती नकली बनाकर बेचता था।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता रमेश दत्त ने बताया कि वह स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटड नामक कंपनी में काम करता है और उनकी कंपनी जाली समान बेचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है और उनके कंपनी ने पुलिस की अगवाई में उसे यह कार्य करने की इजाजत दी है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर ढकोली क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे तो उन्हें अतुल गौतम नामक व्यक्ति अपनी दुकान गौतम इंटरप्राइज में टाटा साल्ट के जाली पैकेट तैयार कर उनमें नमक भर के बेच रहा था। जिसे पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है और कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दी है।