Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

महिला की बालियां छीनने वाला एक आरोपी काबू, दूसरा अभी फरार

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने महिला की कानों की बालियां छीनकर फरार होने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र मिट्ठु सिंह वासी संतपुरा तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है जबकि दूसरा आरोपी बलजिंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को काबू कर लिया जायेगा। गुरप्रीत पुत्र सिंह मिट्ठु सिंह को न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार गांव हिम्मतपुरा निवासी गुड्डी देवी पत्नी आत्मा राम के बयानों पर मुकदमा नं. 134, 24.12.22 भांदस की धारा 341, 379बी आईपीसी के तहत बालियां छीनने वाले दो आरोपियों गुरप्रीत सिंह व बलजिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।