Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

मानवीय तस्करी मामले की जांच हेतु चार सदस्यों वाली विशेष जांच टीम का गठन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन (बी.ओ.आई.) के डायरैक्टर एल.के.यादव द्वारा आज निकारागुआ मानवीय तस्करी मामले में जांच के लिए चार सदस्यी विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन किया गया है।
इस विशेष जांच टीम का नेतृत्व एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फ़िरोज़पुर रणधीर कुमार कर रहे है, जबकि इसके तीन सदस्यों में एसीपी सिविल लाईन लुधियाना जसरूप कौर बाठ, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन फ़िरोज़पुर बलकार सिंह संधू और डीएसपी हैडक्वाटर पटियाला दलबीर सिंह सिद्धू शामिल है।
एसआईटी को जल्द से जल्द अंतिम रिपोर्ट समर्थ अदालत के पास सौंपने के लिए कहा गया है। इस केस में सहायता के लिए एसआईटी द्वारा किसी अन्य अधिकारी/ कर्मचारी का भी सहयोग लिया जा सकता है।
बता दे कि निकारागुआ मानवीय तस्करी मामले संबंधी अलग-अलग समाचार पत्रों में खबरें छपीं थी जिसमें 303 भारतीय यात्रियों, जिनमें ज़्यादातर पंजाब और गुजरात के साथ संबंधित थे, को फ़्रांसीसी आधिकारियों द्वारा हिरासत में लिया गया है।

0 Comments