Sunday, 07 June 2026
Breaking News
किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
पंजाब Trending

मुख्यमंत्री मान अब पंजाब की पहरेदारी करें: चावला

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पंजाब के तरनतारन सरहाली थाने में राकेट लांचर से आतंकवादियों ने हमला किया गया। इससे पहले भी गैंगस्टर और रंगदारी मांगने वाले समाजविरोधी तत्वों ने पंजाब वासियों की जिंदगी कठिन कर दी है। अभी दो दिन पहले ही नकोदर के व्यापारी टिम्मी चावला को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने फिरौती के तीस लाख रुपये नहीं दिए। पुलिस की सुरक्षा भी उसे बचा नहीं सकी। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों देश के दूसरे हिस्सों में चुनाव प्रचार के लिए कई दिन बिता दिए और पंजाब की चिंता नहीं की।
सरकारी रिपोर्ट है कि इन दिनों पंजाब के छत्तीस व्यापारियों को धमकियां मिली हैं। लाखों रुपये गैंगस्टरों को दे दीजिए या मरने के लिए तैयार हो जाइए। टिम्मी चावला की मौत के बाद पूरे पंजाब में डर, सहम और असुरक्षा का वातावरण हैं। पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी चावला ने कहा कि एक बात बताइए मुख्यमंत्री जी आप बार बार कह रहे हैं कि दूसरे प्रांतों के उद्योगपति पंजाब में उद्योग लगाने को तैयार हैं। गैंगस्टरों की धमकियां की बाद वे यहां कैसे आएंगे? अब गोवा यात्रा भी स्थगित करें। पंजाब में रहें और एक काम सरकार को करना ही होगा कि सुरक्षा कर्मी जो शहीद हो गया उसके परिवार को एक करोड़ दिया, अच्छा काम किया पर जो लोग इसलिए मारे जा रहे हैं कि सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रही उनके परिवारों को भी आर्थिक सहायता देनी ही चाहिए। टिम्मी चावला समेत जितने भी व्यक्ति पिछले दिनों आतंकवादियों, गुंडों या गैंगस्टरों द्वारा मारे गए हैं सबके परिवारों को उतनी ही सहायता दीजिए जितनी नकोदर के सुरक्षा कर्मी को दी गई है।