Sunday, 08 November 2026
Breaking News
ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

लाइटें बंद होने से फ्लाईओवर पर रहता है अंधेरा, हो सकता है बड़ा हादसा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
चंडीगढ़—अंबाला मुख्य मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच हुई हिंसक टक्कर में एक कार बीच सड़क पर पलट गई। पलटी कार चालक को राहगीरों ने बाहर निकाला। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली कार में सवार युवक-युवतियां कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।
दोनों क्षतिग्रस्त कारें करीब डेढ़ घंटे तक फ्लाईओवर पर ही पड़ी रहीं। पलटी कार बीच सड़क पर पड़ी थी, जो दूसरी कार से टकरा गई। वैसे तो हादसे से कुछ दूरी पर फ्लाईओवर पर चढ़ने का रास्ता पुलिस ने बंद कर दिया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण तेज रफ्तार वाहन अभी भी फ्लाईओवर पर जा रहे थे, जो हादसे से बाल-बाल बचे।
पलटी कार के चालक ने बताया कि जिस कार से उसकी कार टकराई उसमें लड़के-लड़कियां थे। लड़कियां कार की खिड़की से बाहर चिल्ला रही थीं और कार चालक बीच सड़क पर गाड़ी चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। उधर, क्षतिग्रस्त कार से टक्कर मारने वाली कार का चालक क्षतिग्रस्त कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
गौरतलब है कि डेराबस्सी फ्लाईओवर के ऊपर और दोनों तरफ की लाइटें अक्सर बंद रहती हैं। जबकि इस सड़क से निकलने वाले वाहनों से पूरा टोल टैक्स वसूला जाता है। डेराबस्सी प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया है, जिससे हादसों का डर बना रहता है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर रोशनी होना जरूरी है। लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान ना दे कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
लोगों की ओर से प्रशासन से अपील की गई है कि फ्लाईओवर की लाईट्स की मरम्मत की जाए और उनको जलने की अवस्था में किया जाए जिससे फ्लाईओवर पर अंधेरा खत्म हो सके।

0 Comments