Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब

लोगों ने नफ़रत की राजनीति को किया दरकिनार: रंधावा

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है और ऐसा लगता है कि आप पार्टी ने दिल्ली में झाड़ू फेर दिया है। उक्त विचार हल्का विधायक कुलजीत रंधावा ने लालडू मंडी में जीत के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में व्यक्त किए। रंधावा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से 15 साल के कांग्रेस शासन और अब एमसीडी में 15 साल के भाजपा शासन को उखाड़ फेंका है। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है। वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के लिए मतदान करते हैं। रंधावा ने इतनी बड़ी जीत के लिए दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया और सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने नगर निगम की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी को सौंपी है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता द्वारा उन्हें सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। रंधावा ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को बेवकूफ बनाया और टैक्स के पैसों से अपनी तिजोरी भरी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार अपने सभी वादे पूरे कर रही है। सरकार बनने के महज 8 महीने में सरकार ने जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। रंधावा ने लोगों से 'रंगला पंजाब' बनाने के सपने को साकार करने के लिए बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान छेड़ने का आह्वान किया।