Thursday, 23 July 2026
Breaking News
25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु
पंजाब Trending

विधायक ने नगर परिषद में की छापेमारी, 70 फीसदी अधिकारी गैरहाजिर

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
सोमवार की सुबह हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नगर परिषद जीरकपुर में अचानक छापा मारा। विधायक के अचानक कार्यालय में पहुंचने पर स्टाफ़ में भगदड़ मच गई। इस मौके पर विधायक ने कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। इस मौके पर जीरकपुर नगर परिषद के कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर विधायक ने इन सभी अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि अगर वह आगे कभी भी अनुपस्थित पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों को अपने दफ्तरों में समय से उपस्थित होने की सख्त हिदायत दी हुई है लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद ज्यादातर कार्यालयों में कर्मचारी नदारद दिखाई दे रहे है। अप्रत्याशित रूप से की गई इस छापेमारी के दौरान नगर परिषद के अधिकांश कर्मचारी नदारद रहे और लोग परेशान नजर आए।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि जो कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है या समय पर नहीं आता है या किसी के द्वारा कार्य में कोई लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। विधायक रंधावा ने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान जीरकपुर नगर परिषद में जो हो रहा है, उसे दूर करने और बिना किसी भेदभाव के विकास करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने के कारण यह क्षेत्र काफी पिछड़ गया है।