Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब

सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी से बरवाला जाने वाली सड़क पर सीमेंट मिक्सर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पति को गंभीर चोटें आई। जिसका डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक महिला की पहचान 48 वर्षीय इंदु देवी पत्नी जय प्रकाश निवासी कूड़ावाला के रूप में हुई है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक इंदु देवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरवाला की तरफ जा रही थी। इस दौरान डेराबस्सी की ओर से आ रही एक सीमेंट मिक्स करने वाले ट्रक ने उनके मोटरसाइकल को जोरदार टक्कर मार दी और वह दोनों सड़क पर गिर गए और महिला के सर के ऊपर से पहिया सर के ऊपर से निकल गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पति के इलाज के बाद उसका बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी। सड़क हादसे के दौरान बरवाला रोड पर भारी जाम लग गया जिसे पुलिस ने भारी मशक्कत से क्लियर करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।