Read in:Hindi
अबोहर, (दलीप) थाना बहाववाला पुलिस पार्टी ने साढ़े 3 क्विंटल चूरा पोस्त आरोपी कैपर चालक स्वर्ण सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी हिम्मतपुरा को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसेे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार थाना बहावाला पुलिस ने उक्त आरोपी को साढ़े 3 क्विंटल पोस्त सहित काबू कर थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 72, 15.07.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कैपर को कब्जे में लिया था। मामले की जांच जारी है। बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा।