Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस का डीएसपी किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के डीएसपी और उनके रीडर को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सीबीआई ने दो साल पुराने मामले में पंजाब पुलिस के डीएसपी अमरोज सिंह को उनके जीरकपुर स्थित आवास से और उसके तत्कालीन रीडर को भी गिरफ्तार किया गया है।
और उनके रीडर को गिरफ्तार किया है।
कथित आरोपी डीएसपी को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। एक चैनल की खबर अनुसार 2021 में 50 लाख रुपये की घूसखोरी का मामला सामने आया है।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने अप्रैल 2021 में 50 लाख रुपये घूस लेने का मामला दर्ज कर जाल बिछाकर 10 लाख रुपये लेते हुए दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। यह भी बताया गया कि 12.5 लाख रुपए पहले दिए जा चुके। इस संबंध में अंबाला निवासी मोहित शर्मा ने शिकायत की थी। जिसमें से मामले को निपटाने के लिए 50 लाख रुपए की मांग की गई।

0 Comments