Saturday, 07 November 2026
Breaking News
धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक
पंजाब

सेवा भारती द्वारा वीर बाल दिवस आयोजित

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) प्रमुख समाज सेवी संस्था सेवा भारती द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन सिविल अस्पताल स्थित स्वामी विवेकानंद पुस्काल्य एवं वाचनाल्य में अध्यक्ष नरेश बाघला के नेतृत्व में किया गया। श्री कृष्ण शास्त्री के सान्ध्यि आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में संदीप गांधी व श्रीमती राम प्यारी मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए। यज्ञ प्रार्थना पश्चात संस्था के महासचिव कुलभूषण हितैषी ने उपस्थिति को बताया कि दशम पिता गुरू गोबिंद सिंह के समस्त परिवार ने सर्व समाज की रक्षा के लिए चार साहिबजादों संग जो बलिदान अन्याय के खिलाफ दिया वह हमें सदैव स्मरण रखना होगा। हितैषी ने आह्वान किया कि बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह ने धर्म की रक्षा हेतू मुगलों की यातनांए सहते हुए वीरता और धर्म पर अडिग रहते हुए धर्म प्राणों से प्यारा है वचन देकर युवा पीढी को संदेश दिया है कि हमें अपने वत्न से प्यार के लिए संकल्पबद्ध रहना चाहिए।

0 Comments