Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

हाईवे पर पलटी भूसे से भरी ट्राली, कई घंटे लगा जाम

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

लालडू, कृत्रिका:
अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा के निकट ट्रक की टक्कर लगने से भूसे से भरी ट्राली सड़क पर पलट गई। इसके चलते यातायात कई घंटे तक प्रभावित रहा और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रैक्टर ड्राइवर गुरमीत सिंह ने बताया कि वह तड़के अंबाला की ओर से डेराबस्सी स्थित एक कंपनी में भूसा छोड़ने के लिए जा रहा था। करीब पांच बजे वह दप्पर टोल प्लाजा के निकट अंडर ब्रिज पर चढ़ने लगे तो अचानक एक ट्रक ने उनके ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर ही पलट गया और भूसा फैल गया। ड्राइवर ने बताया कि उनके ट्रैक्टर का बहुत नुकसान हुआ है। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। भूसे को मार्ग से एक और करवाने और दूसरी ट्राली में लोड करने में कई घंटे लग गए। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वाहन दूसरी लेन से उल्ट दिशा की ओर भी काफी देर तक गुजरते रहे।
सड़क पर ट्राली पलटने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस जवानों सहित मौके पर पहुंच गए और यातायात को सुचारू किया गया। ट्रैक्टर को स्थानीय लैहली पुलिस ले गई है जबकि भूसे से ओवरलोड हो रही दूसरी ट्राली के चलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
– गुरमेल सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज लालड़ू