Wednesday, 28 October 2026
Breaking News
पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ का प्रीमियर शो 31 अक्टूबर को बाबा रामदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा और मीराबाई जयंती मनाई आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन
चंडीगढ़ Trending

“वोकल फॉर लोकल” से “लोकल टू ग्लोबल” की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में व्यापार, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा आज आयोजित एक भव्य प्रेस वार्ता में आगामी 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले “भारत व्यापार महोत्सव” की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह महोत्सव केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के राष्ट्रीय अभियान का एक सशक्त माध्यम है।

कैट चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था बन रहा है और भारतीय व्यापारी इस परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण भागीदार हैं। भारत व्यापार महोत्सव देश के छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप उद्यमियों और स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपने उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचा सकेंगे।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “वोकल फॉर लोकल” और “मेक इन इंडिया” अभियान ने भारतीय व्यापार को नई दिशा और नई पहचान दी है। भारत व्यापार महोत्सव इसी सोच को आगे बढ़ाने का एक ऐतिहासिक प्रयास है, जो देश के व्यापारियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने का कार्य करेगा।

महासचिव भीमसेन ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और अत्याधुनिक बनाया गया है। आमंत्रण पत्र पर दिए गए विशेष क्यूआर कोड को स्कैन करते ही पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा और फॉर्म भरने के तुरंत बाद प्रतिभागी को डिजिटल पुष्टिकरण एवं प्रवेश पहचान प्राप्त हो जाएगी।
इस स्कैनर आधारित व्यवस्था से हजारों व्यापारियों और आगंतुकों का प्रवेश बिना किसी परेशानी के तेज़, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह पहल प्रधानमंत्री के “डिजिटल इंडिया” अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी।

उपाध्यक्ष नरेश गर्ग और राजकुमार सिंगला ने कहा कि भारत व्यापार महोत्सव भारतीय व्यापार जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इस मंच पर व्यापारियों को आधुनिक तकनीक, नए बाजार, निवेशक, निर्यातक और देश-विदेश के उद्योगपतियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि यह महोत्सव भारत की आर्थिक शक्ति, उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता को विश्व के सामने प्रस्तुत करेगा तथा लाखों व्यापारियों के लिए नए व्यापारिक अवसर पैदा करेगा।

प्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारियों ने देशभर के व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक महोत्सव में भाग लेकर “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएं तथा भारतीय व्यापार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

0 Comments