Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव

दीपक सिंह / चंडीगढ़

भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से श्रीमती कमलजीत कौर को प्रदेश सचिव, चंडीगढ़ के पद पर नियुक्त किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. के. त्रिपाठी ने श्रीमती कमलजीत कौर की नियुक्ति पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से चंडीगढ़ में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

श्रीमती कमलजीत कौर ने प्रदेश सचिव का दायित्व मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों, राष्ट्रहित, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भारतीय जन मोर्चा पार्टी के संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं पदाधिकारियों ने श्रीमती कमलजीत कौर को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

0 Comments