Tuesday, 14 July 2026
Breaking News
30KG HEROIN RECOVERED IN AMRITSAR; TWO OPERATIVES HELD  KARGIL VIJAY DIWAS 2026: RAKSHA MANTRI FLAGS-OFF MOTORCYCLE EXPEDITION FROM NATIONAL WAR MEMORIAL TO KARGIL WAR MEMORIAL GURDWARA CHIEF SEWADAR BOOKED FOR FB POST INVITING COMMUNITY ON ‘SATLUJ’ SCREENING VIGILANCE BUREAU NABS ASI RED HANDED ACCEPTING BRIBE OF RS. 7 THOUSANDS 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी BARINDER KUMAR GOYAL ON TWO-DAY TOUR OF DOABA REGION TO REVIEW FLOOD PROTECTION WORKS ALONG RIVERS INDIA: DEBATING PASSPORT ISSUE, INVITING NRC NATIONWIDE MINERVA ACADEMY THRASHES ENGLISH CLUB 12-0 IN GOTHIA CUP 2026 DEFORMED PARAKEET CHICK RESCUED FROM SCHOOL WITH PFA’S INTERVENTION JADE GLAB OF BELMAR, NEW JERSEY, CROWNED MISS WORLD AMERICA
Chandigarh Trending

रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

प्रदेश अध्यक्ष विद्याशंकर पाठक के निर्देश पर रमेश कुमार राजभर को मिली नई जिम्मेदारी

चंडीगढ़। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) चंडीगढ़ प्रदेश की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के महासचिव (संगठन) रामायण कुशवाहा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विद्याशंकर पाठक के निर्देशानुसार रमेश कुमार राजभर को चंडीगढ़ जिला नंबर-3, शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी के मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने आगे बताया की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार राजभर को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति एक माह के भीतर पूर्ण कर उनकी सूची प्रदेश इकाई को प्रस्तुत करें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने रमेश कुमार राजभर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।