Monday, 14 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा, सेक्टर 23-डी द्वारा ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य समारोह का निमंत्रण देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। निमंत्रण देने के साथ-साथ, प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब चंद कटारिया के साथ विभिन्न सामाजिक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा भी की।

इस शिष्टमंडल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, सेक्टर 23 मुनि मन्दिर के मुख्य पंडित दीप चंद भारद्वाज, सभा के अध्यक्ष दलीप चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष ओ.पी. पाहवा, हिमाचल महासभा के अध्यक्ष, समाजसेवी तथा आर.डब्ल्यू.एस. सेक्टर 41-ए के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल थे। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी जनों से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर संतों के दर्शन और आशीर्वाद का लाभ उठाने की अपील की है।