Monday, 14 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ

चण्डीगढ़ :

श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में आज श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ जिसके तहत कलश शोभा यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात कथा वाचक श्री बांके बिहारी पचौरी जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया गया। मंदिर सभा के प्रधान रजनीश कालिया और महासचिव नरिन्दर सिंह डडवाल ने बताया कि 20 मई तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी।

उल्लेखनीय है कि मंदिर में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव मनाया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 21 मई तक आयोजित हो रहा है, जिसमें श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं । 9 मई से 13 मई तक चंडीगढ़ की विभिन्न महिला संकीर्तन मंडलियों द्वारा प्रतिदिन भजन-कीर्तन किया गया। वार्षिक समारोह का समापन 21 मई को हवन, ध्वजारोहण एवं श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की चौकी के साथ होगा। इस अवसर पर मुनीष धंजल एवं उनकी पार्टी द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। दोपहर 1:15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।