Monday, 14 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित

फेस2न्यूज चंडीगढ़

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर व भीषण गर्मियों की वजह से अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद ट्राईसिटी अर्थात चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली व जीरकपुर में चार रक्तदान शिविर आयोजित किए। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली ने एहम भूमिका निभाई। कैम्प सुबह 10:00 बजे शुरू हुए और दोपहर बाद 3:00 बजे तक चले।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि पहला रक्तदान शिविर बीकेएम विश्वास स्कूल सेक्टर 9 पंचकूला में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शाम लाल बंसल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। ब्लड बैंक पी जी आई चंडीगढ़ के टीम ने डॉक्टर अनुभव की देखरेख में 71 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस रक्तदान शिविर में विशेष कर विश्वास फाउंडेशन डगशाई हिमाचल प्रदेश से ऋषि कुमार भी रक्तदान करने के लिए पहुंचे।

दूसरा रक्तदान शिविर कार्तिक रेस्टोरेंट के सहयोग से मार्केट सेक्टर-15 डी चंडीगढ़ चंडीगढ़ में लगाया गया। शिविर का उद्घाटन पी गुणा सेकरण किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ द्वारा डोनर्स को प्रशंसा पत्र भी दिए गए। ब्लड बैंक इंडस अस्पताल डेराबस्सी की टीम ने 28 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से वरीन्द्र कुमार गांधी, दवीन्द्र तुली, मधु खन्ना, जनक मुंजाल, वीणा रानी ब्लड बैंक के डॉक्टर, रेड क्रॉस यूटी चंडीगढ़ का स्टाफ व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

तीसरा रक्तदान शिविर मेट्रो स्टोर के बाहर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन जॉइन्ट कमिश्नर जीएसटी चंडीगढ़ ज़ोन स्वाती मल्होत्रा ने किया और स्वयं रक्तदान भी किया। शिविर को सफल बनाने में विश्वास फाउंडेशन से ऋषि शाश्वत विश्वास, डॉक्टर प्रेम नाथ बंसल, सत्य भूषण खुराना व संदीप परमार का सहयोग अति सराहनीय रहा। ब्लड बैंक एम केयर ब्लड सेंटर जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में 25 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।

चौथा रक्तदान शिविर एयरोसिटी, मोहाली स्थित एरो आर्केड के सामने फेज 5 की मार्केट में प्रोप निवेश से रमन जुनेजा के सहयोग से लगाया गया। शिविर का उद्घाटन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मोहाली के सचिव हरबंस सिंह ने डोनर्स को बैज लगाकर किया व आए हुए लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर उनके साथ विश्वास फाउंडेशन से शिशुपाल पठानिया, अनिरुद्ध पठानिया व पवन सिंह मौजूद रहे।

ब्लड बैंक पंचकूला चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने 40 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।