Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
खेल Trending

अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के उभरते निशानेबाज़ अर्जुन बबूटा ने अगले साल पैरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी कर लिया। अर्जुन ने दक्षिण कोरिया में चल रही एशियन निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल के टीम वर्ग में स्वर्ण और व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अर्जुन बबूटा को इस उपलब्धि के लिए मुबारकाबाद देते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि अब तक पैरिस ओलम्पिक्स का कोटा हासिल करने वाले 10 भारतीय निशानेबाज़ों में अर्जुन बबूटा तीसरा पंजाबी है। इससे पहले सिफत कौर समरा और राजेश्वरी कुमारी ने ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफायी किया है। भारतीय हॉकी टीम भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधा क्वालीफायी हो गई है, जिस टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत 10 पंजाबी खिलाड़ी हैं।
मीत हेयर ने मोहाली में रहते वाले जलालाबाद में पले-बढ़े अर्जुन बबूटा को अगले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छोटी उम्र के इस निशानेबाज़ ने पिछले साल विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनाई गई नयी खेल नीति के अंतर्गत ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी करने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए राज्य सरकार 15 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी देगी।