Friday, 17 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
चंडीगढ़ Trending

गरीबों की सहायतार्थ भोजन वितरित किया

Read in:Hindi

पंचकूला: समाजसेवी संगठन, श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, पंचकूला क्षेत्र में निराश्रित एवं अल्पआय वाले नागरिकों की सहायतार्थ भोजन का वितरण किया। संस्था की ओर से पंचकूला में यह 63वां भंडारा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

(MOREPIC1)  भोजन का वितरण एक वैन के जरिए किया गया था, जिसमें एक ओर काउंटर लगाकर सब्जी, कढ़ी, चावल के बड़े-बड़े पात्र रखे थे। साथ में रोटियां भी परोसी गईं। इस नेक कार्य में संस्था के वॉलंटियर्स ने हाथ बंटाया।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के सेवादार श्री अमिताभ रूंगटा ने भोजन वितरण कार्य का प्रबंधन किया, जबकि इस काम में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, निधि व अन्य वॉलंटियर्स ने उनका सहयोग किया।