Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

आम आदमी पार्टी से जुड़ने को आतुर है लोग : भारती

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  विजयेन्दर शर्मा/ज्वालामुखी

ज्वालामुखी से आम आदमी पार्टी से चुनाव लडने की तैयारी कर रहे होशियार सिंह भारती ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी में लोग दिन प्रतिदिन अपनी रुचि दिखा रहे है खासकर ज्वालामुखी में पार्टी से जुड़ने की होड़ लगी पड़ी है। लोगों का स्पष्ट झुकाव देखा जा रहा है।

होशियार सिंह भारती ने कहा कि आए दिन ज्वालामुखी में पार्टी आफिस में लोगों का जमावड़ा लग रहा है और लोग पार्टी से जुड़ने मै अपनी रुचि दिखा रहे है।

आप से जुड रहे लोगों में पार्टी की मजबूती के लिए अपने क्षेत्रों मै बढ़ चढ़ कर काम करने के लिए आतुर दिख रहे हैं।

युवाओं के साथ हुई बात को सांझा करते हुए भारती ने बताया कि युवा भाई भाजपा और कांग्रेस से बहुत ज्यादा दुखी व हताश नजर आ रहे है, और बार बार इन्हें जमीन दिखाने की बात कर रहे है। युवाओं का पार्टी के प्रति बढ़ता रुझान देख लग रहा है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा ढूंढ कर नही मिलने वाली।

भारती ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आम जन मानस के हित के लिए जा रहे फैसले भी प्रदेश के लोगो को भा रहे है और वे बिना किसी समय गवाए पार्टी का दामन थाम रहे है। प्रदेश में सरकार आने पर वो सब कार्य पूरे किये जाएंगे। जिन्हें पंजाब में मान साहब कर रहे है चाहे वे आउटसोर्स कर्मचारियो को पका करना हो, राशन को घर द्वार पहुचाना हो, सरकारी कामों मै पारदर्शिता लाना हो,पानी बिजली कुछ सीमा तक मुफ्त मुहैया करवाना हो, निशुल्क स्वास्थ सुविधा प्रदान करवाना हो,पुरानी पेंशन बहाल करवाना हो और अन्य जो भी मुद्दे जनता से जुड़े हैं।

उन्हें पूरा करवाने के लिए पार्टी वचनबद्ध रहेगी। दोनों पार्टी के नेताओं द्वारा बार बार आम आदमी पार्टी के हिमाचल में अस्तित्व को नकारना ही आम आदमी पार्टी की मजबूती को बयां करती है और दोनों पार्टियों को प्रदेश की जनता झाड़ू लगाकर साफ करने वाली है।