Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
एस्ट्रोलॉजी Trending

ज्योतिष सम्मेलन में किया समस्याओं का समाधान

Read in:Hindi

(MOREPIC1)दीपक सिंह/ जीरकपुर

ऑक्लट साइंस फाउंडेशन तथा चंडीगढ़ रॉयल स्टेट ग्रुप की तरफ़ दीपक आहूजा के सहयोग से एक ज्योतिष सम्मेलन चंडीगढ़ रॉयल सिटी पटियाला हाईवे पर आयोजित किया गया।

सम्मेलन में देश के भिन्न-भिन्न स्थानों से 50 से भी अधिक ज्योतिषाचार्य शामिल हुए, जिन्होंने लोगों की ग्रह नक्षत्र के संबंध में होने वाली समस्या का समाधान बिल्कुल मुफ्त किया।

सम्मेलन में शिरकत करने वालों में प्रमुख नरेंद्र वासुदेवा, उषा वसुंधरा,मशहूर हस्त रेखा विशेषज्ञ आचर्य नवदीप मदान, सुनीता साहनी, दीपक शर्मा,इंदरप्रीत सिंह, लुधियाना से,संजीव बक्शी,गुलशन भाटिया, अर्चना कपूर, पटियाला से दीप्ती व चाहत मोंगा प्रमुख थे। सम्मेलन के सफल आयोजन पर दीपक आहूजा कहा कि यह सब लोगों का सहयोग से ही संभव हो पाया है और उनका यह कहना है कि इस तरह की ज्योतिष सम्मेलन लोगों में ज्योतिष के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

नरेंद्र वासुदेवा तथा रॉयल स्टेट ग्रुप की तरफ से सभी ज्योतिषविदों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजक उषा वसुंधरा पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष पढ़ा रही और ग्रह संबंधी समस्या से पीड़ित व्यक्ति को लाल किताब ज्योतिष द्वारा समाधान देते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं व ज्योतिषाचार्या सुनीता साहनी ज्योतिष सम्बन्धी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करती है वहीं मशहूर ज्योतिषाचार्य नवदीप मदान ने कहा कि जब लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर आते हैं और समाधान लेकर जाते हैं, तो उन्हें ज्योतिष विद्या की सार्थकता पर गर्व होता है।

काबिले जिक्र है की नवदीप मदान खुद आचार्य है और लोगों को ज्योतिष के बारे में शिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लोगों की सेवा से जुड़े इस तरह के कार्यक्रम में वह हिस्सा लेते रहेंगे।