Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
खेल Trending

चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में आशियाना स्नेहालय की लड़कियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीते

Read in:Hindi

मोनिका ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक हासिल किए

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

आशियाना स्नेहालय की प्रतिभाशाली लड़कियों ने चण्डीगढ़ सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 13 पदक जीते।

इनकी कोच खेल शिक्षिका महिमा ने बताया कि अंडर-6 आयुवर्ग में मोनिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण सहित 4 मैडल बटोरे। उन्होंने भाला फेंक व मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक जीते जबकि 50 मीटर दौड़ में रजत व रिले में प्रिया व आरुषि के साथ रजत हासिल किए। मिश्रित रिले में अंडर-18 में अंतिमा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि अंडर-12 आयुवर्ग में पूजा ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-8 आयुवर्ग में मिश्रित रिले में संजना ने रजत तथा रिले में तान्या व दुर्गा के साथ कांस्य पदक जीता।

इनके अलावा अंडर-20 में बाधा दौड़ में रेणु ने कांस्य हासिल किया। सभी विजेताओं ने कोच महिमा को अपनी सफलता का श्रेय दिया।