Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

सरकार जन घोषणा करे, स्मार्ट सिटी में क्या और किसके लिए होता है

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
भारत सरकार की कुछ शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना पर पंजाब सरकार भी पंजाब के कुछ महानगरों को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर करोड़ों ही नहीं, अरबों रुपये खर्च कर रही है। पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि किसी अधिकारी ने मंत्री या विधायक ने यह स्मार्ट सिटी बनाने या बनवाने से पहले शहर की जनता से नहीं पूछा कि उनकी जरूरतें क्या हैं। वैसे अपने जिन शहरों में स्मार्ट सिटी का तथाकथित काम चल रहा है वहां गंदगी कितनी है, आवारा पशु कितनी दुर्घटनाएं कर रहे और जिंदगी छीन रहे हैं इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं। अमृतसर में ही स्मार्ट सिटी के नाम पर जो सड़कों की दुर्गति की गई और वर्षों से लोगों को धूल—मिट्टी में रहने—सहने को मजबूर किया गया उससे तो यह लगता है कि केवल जनता की कठिनाइयां बढ़ाने के लिए ही यह सब काम हो रहा है। थोड़े से बाग बगीचे सुंदर बनाकर वह भी सिविल लाइन और शहर के बाहरी इलाकों में अमृतसर के लोगों को कह दिया जा रहा है। कोई विचार करे। अमृतसर के मेयर, पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक और सांसद एक दिन खुला जनता का दरबार लगाकर बैठें और उनसे सुनें कि जो सौंदर्यीकरण के नाम पर बड़े—बड़े स्पीड ब्रेकर बना दिए वहां गरीब की रिक्शा, ठेला गाड़ी कितनी मुश्किल से चढ़ता है। कितने पशुओं की मौत हुई। वैसे हमारे इन अधिकारियों में जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं क्योंकि जनता प्रतिनिधि ही जनता की नहीं सुनते। अधिकारी क्यों सुनेंगे।