Monday, 07 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
राष्ट्रीय Trending

‘पक्षी पहचान और मूलभूत पक्षी विज्ञान’ पाठ्यक्रम का चौथा बैच पूरा

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमआईईएफएंडसीसी) ने प्रधानमंत्री के स्किल इंडिया मिशन की तर्ज पर भारत के युवाओं को ग्रीन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (जीएसडीपी) के तहत लाभकारी रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए पर्यावरण एवं वन क्षेत्र में कौशल विकास के लिए पहल को आगे बढ़ाया है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी), सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी), राष्ट्रीय जैवविविधता लक्ष्यों (एनबीटी) तथा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली (2016) की प्राप्ति के लिए तकनीकी ज्ञान और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता रखने वाले हरित कुशल श्रमिक विकसित करने का प्रयत्न करता है।

चालू वित्त वर्ष अर्थात् 2022-23 में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ईएनवीआईएस आरपी ने ‘पक्षी पहचान और मूलभूत पक्षी विज्ञान’ में जीएसडीपी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के चार बैचों का आयोजन किया है। इन पाठ्यक्रमों ने देश भर के छात्रों को पक्षी विज्ञान के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल करने का अवसर प्रदान किया। पाठ्यक्रमों में भाग लेने वाले 30 प्रतिशत छात्रों की पहले ही संगत सेक्टरों में नियुक्ति की जा चुकी है। यह पाठ्यक्रम नि:शुल्क है तथा पूरी तरह से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है।