Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
कविताएँ Trending

’बालदिवस तुम्हारा’

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  

सदा सफल हो, लक्ष्य तुम्हारा

शुभ दिन ये आशीष हमारा
श्रम का पौधा, कभी न मरता
यदि विश्वास भरा हो, कदम तुम्हारा

सदाचारी सद्-विजयी रहो तुम
बिखराओ ज्ञान की, अविरल धारा
योग्य, नेक, निःस्वार्थ हृदय हो!
निष्ठावान हो, हर कर्म तुम्हारा

स्वप्नों में प्रत्यूष जगाकर
पाओ आलस से छुटकारा
अविचल-अविराम करो परिश्रम
बहुत क़ीमती, समय तुम्हारा

मात-पिता की आशा हो तुम
कृतज्ञ बनो, तुम बनो सहारा
स्नेह-ज्योति से रोशन होकर
बढ़ता रहे, विशुद्ध-विवेक तुम्हारा

श्रेष्ठ शिखर पर पहुँचों ऐसे
जैसे पहुँचे गगन सितारा
करो अंतरिक्ष पर, परचम अपना
मेहनत है, हथियार तुम्हारा

देश-प्रगति में ऊर्जा भर दो
गुणों से अपने ,जीतो जग सारा
धारण करो शौर्य का गहना
वसुधा भी जाने , नाम तुम्हारा

तुमसे रौनक़, विधाँगन की
हाँ ये, हम सबने स्वीकारा
सब न्योछावर तुम पर बच्चों
मंगलमय हो, बालदिवस तुम्हारा
मंगलमय हो बालदिवस तुम्हारा

 

                     -सीमा सिंह
कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9बी, चंडीगढ़


0 Comments