Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक
व्यापार Trending

सोनालीका ने लॉन्च किया टाइगर डीआई 75 4डब्लयूडी ट्रैक्टर

Read in:Hindi

चंडीगढ़  (आर.के.शर्मा )

सोनालीका ट्रैक्टर्स ने सोनालीका टाइगर डीआई 75 4डब्लयूडी और टाइगर डीआई 65 4डब्लयूडी को लॉन्च किया जिन्हें सर्वोत्तम सीआरडीएस तकनीक के साथ अनुकूलित किया गया है और किसान उत्पादकता के साथ-साथ आय को अधिकतम करने के लिए पॉवर और फ्यूल इकॉनमी के दोहरे लाभ हैं। वर्ष 2016 में यूरोपीय और अमेरिकी एमिशन मानदंडों का अनुपालन करते हुए, सोनालीका सीआरडीआई तकनीक पेश करने वाली भारत की पहली कंपनी थी।

नई सीआरडीएस तकनीक सोनालीका ट्रैक्टर्स को आगामी ट्रेम स्टेज 4 एमिशन मानदंडों का पालन करने में मदद करेगी और दस फीसदी तक बेहतर फ्यूल इकॉनमी प्रदान करेगी। टाइगर डीआई 75 शक्तिशाली 4 सिलेंडर 4,712 सीसी इंजन से लैस है जो 290 एनएम का अधिकतम टॉर्क और 2,200 केजी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता प्रदान करता है। (SUBHEAD)

दोनों मॉडल 4डब्लयूडी और 2डब्लयूडी ड्राइव में उपलब्ध होंगे और 12 प्लस 12 शटल टेक ट्रांसमिशन, इंटेलीजेंट कंट्रोल यूनिट और 5जी हाइड्रोलिक कंट्रोल सिस्टम जैसी प्रीमियम तकनीकों से लैस होंगे। यह पंजाब राज्य के किसानों को कृषि समृद्धि हासिल करने में मदद करेंगे। प्रीमियम क्रोम ट्रिम्स, डीआरएल के साथ ट्विन बैरल हेडलैंप, आरामदायक सीट और मल्टी-फंक्शन कंसोल के साथ है।  

विचार साझा करते हुए, विवेक गोयल, प्रेसिडेंट और चीफ- सेल्स एंड मार्केटिंग, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने कहा, “सोनालीका में हर नई टेक्नोलॉजी इनोवेशन किसानों को उत्तम प्रदर्शन देने के साथ कृषि समृद्धि प्रदान करने के लिए बनाया जाता है और हम भारत के साथ-साथ विदेशों में भी किसानों के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को पेश करना जारी रखेंगे।“ 

इस अवसर पर विकास मलिक, ज़ोनल हेड, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने कहा, “पंजाब सोनालीका का गृहनगर है और यहाँ पर किसान कृषि में उच्च तकनीकों को अपनाने में बहुत प्रगतिशील हैं। दोनों नए ट्रैक्टर महत्वाकांक्षी किसानों को बेहतर कल की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और सोनालीका की हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज को आगे बढ़ाएंगे।

0 Comments