Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
चर्चा Trending

हजारों रामभक्तों ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के समय होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की

Read in:Hindi

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति, चण्डीगढ़ की योजना बैठक संपन्न : 22 जनवरी के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कसी

(MOREPIC2)  (MOREPIC1)  चण्डीगढ़ :

लॉ भवन सेक्टर 37 में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति, चण्डीगढ़ की योजना बैठक हुई, जिसमें उपस्थित शहर भर से हजारों रामभक्तों की मौजूदगी में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के समय होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

संस्था के संयोजक प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर शहर भर के कई गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति रही, जिसमे प्रेम गोयल, प्रचारक ने मुख्य रूप से संबोधन दिया। इस मौके पर भवाधास से अद्वैती जी, नामधारी समाज के प्रमुख गुरबचन सिंह सुब्बा, अरुण मल्होत्रा, निरंकारी मिशन, विंग कमांडर महेंद्र सिंह विर्क, प्रोफेसर जय नारायण, धानक समाज के प्रमुख, यशपाल तिवारी, प्रधान, चण्डीगढ़ ब्राह्मण सभा, ओम प्रकाश, देवालय पूजा परिषद, प्रमुख, स्वामी श्यामानंद जी कृष्ण, प्रणामी आश्रम के प्रमुख, सतनीरानंद स्वामी, दिव्य ज्योति संस्थान के प्रमुख, पूज्य मनीषा दीदी जी, बावरा आश्रम व योग विशेषज्ञ की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।

कार्यक्रम में शहर भर के मंदिरों की कमेटियों के पदाधिकारी, शहर के धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रमुख, एनजीओज़ के प्रमुख, संघ के सभी संगठनों के प्रमुख, तथा आयोजन समिति की नगरों की टोलियों के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाओं, सिख समाज के बंधुओं व संत समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने बताया कि आगामी शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बने रहे नवीन मंदिर बोतल के गर्भ गृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनंद का वातावरण होगा।

उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय कार्यक्रम की रूपरेखा के मुताबिक 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न ने 1:00 बजे के मध्य अपने सैक्टर, मोहल्ले, ग्राम, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस पड़ोस के सभी समाज के लोग एकत्रित होकर भजन-कीर्तन करेंगे। टेलीविजन, पर्दा स्क्रीन लगाकर अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखाया जायेगा व शंख ध्वनि घंटानाद आरती प्रसाद वितरण होगा।(SUBHEAD)

इस अवसर पर कार्यक्रम का स्वरूप मंदिर केंद्रित रहेगा। सभी मंदिरों में स्थित देवी-देवता का भजन कीर्तन आरती पूजा तथा श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप किया जायेगा। इसके साथ सामूहिक हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, राम रक्षा स्तोत्र आदि का पाठ भी किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दूरदर्शन पर सीधे प्रसारित किया जाएगा। अनेक चैनलों के माध्यम से भी प्रसारण किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन सूर्यास्त के बाद सभी नागरिक अपने घर पर दीपक जलाएं, दीपमाला की जाएगी व इस ऐतिहासिक दिन को विश्व के करोड़ों घरों में दीपावली की तरह मनाया जायेगा।

प्रदीप शर्मा के मुताबिक इससे पहले चण्डीगढ़ में अयोध्या धाम में विधि-विधान से पूजित अक्षत व राम मंदिर चित्र को सभी परिवारों में निमंत्रण स्वरूप भेंट करने का महा अभियान 1 जनवरी से चलाया जायेगा।