Saturday, 26 September 2026
Breaking News
टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा
जीवन शैली Trending

बैडमैन गुलशन ग्रोवर ने की गुड वीमेन( इंडियन अप्सराओं) की हौसला अफजाई, दिया गुरु मंत्र

Read in:Hindi

भारतीय महिलाएं अप्सराओं का रूप सफलता के लिए सिर्फ दृढ़ इच्छाशक्ति ही काफी – गुलशन ग्रोवर, ज्योति खन्ना बनी मिसेस इंडियन अप्सरा 2023 सीजन 4 

चंडीगढ़: इस बार इंडियन अप्सरा सीजन 4 के स्टेज पर पधारे गुलशन ग्रोवर द बैडमैन । एक यूनिक फैशन शो जिसमें सिर्फ भारतीय परिधानों को प्रमोट किया गया ! सभी कंटेस्टेंट , मिसेज, मिस एंड बच्चों ने भारतीय परिधान पहनकर स्टेज पर वॉक फॉर चैरिटी में भाग लिया।

(MOREPIC1)(MOREPIC2) इस कार्यक्रम की चीफ गेस्ट रही, सारा जुनेजा दिविसा हर्बल की कोफाउंडर हैं। सेलिब्रिटी गैस्ट गुलशन ग्रोवर और संजीव जुनेजा ने सभी कंटेस्टेंट की हौसला अफजाई की विशेष आशीर्वाद देने पहुंची उषा जुनेजा ! इस कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर रहे मशहूर टीवी और फिल्म कलाकार रंजीत शर्मा, जिन्होंने सीरियल उडारियाँ और नमस्ते लंदन में काम किया है ।

गुलशन ग्रोवर ने एन ए कल्चरल सोसायटी की फाउंडर प्रेसिडेंट निखार को बहुत-बधाई दी! सारा जुनेजा ने सोसायटी को सहयोग देने का आश्वासन दिया! निखार अनंत मिड्ढा की कोरियोग्राफी ने सभी को अचंभित कर दिया! वॉक फॉर चैरिटी करती महिलाओं के बीच में निखार का नृत्य चार चांद लगा रहा था! किड्स जूनियर और सीनियर कैटेगरी के बच्चों ने तो अनोखी कला का प्रदर्शन दिया !मिस कैटेगरी में टैलेंट राउंड देखते ही बन रहा था! किसी ने कविता सुनाई किसी ने गाना गाया और किसी ने नृत्य किया और कुछ ने तो तो फिल्मी डायलॉग से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया !

इंडियन अप्सरा मिसेज में ज्योति खन्ना रही विनर, आस्था संधीर रही दूसरे स्थान पर अनीता रानी ने किया तीसरा स्थान अपने नाम! मिस कैटेगरी में रिद्धि ने जीता पहला स्थान ! यशस्वी रही दूसरे स्थान पर, कशिश कटियाल ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया!किड्स सीनियर्स में कनिष्का ने जीता पहला स्थान यादवी नंदा रही दूसरे स्थान पर और जन्नत में जीता तीसरा स्थान,किड्स सीनियर में पहला स्थान जीता समायरा चौहान ने दूसरा स्थान जीता ,गैविन यादव ,ने तीसरा स्थान जीता मिश्का ने !