Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के प्रधान रंजीत रेड्डी और कांग्रेस नेता भूपिंदर शर्मा को भेजा जेल

Read in:Hindi

पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

नगर परिषद अध्यक्ष रंजीत रेड्डी और कांग्रेस नेता भूपिंदर शर्मा को रविवार डेराबस्सी की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।

इस दौरान वहां जमा हुए दलित समुदाय ने रंजीत रेड्डी और दीपिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. दलित समुदाय ने रंजीत सिंह रेड्डी का पुतला भी फूंका। दूसरी तरफ कांग्रेस वर्करों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अहंकारी हो गए थे रेड्डी

लोगों ने कहा कि रेड्डी कलियुग के रावण हैं, जब से दीपिंदर ढिल्लों ने रेड्डी को नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया, रेड्डी रावण की तरह अहंकारी हो गए, जिसके चलते वह यह समझते हैं कि यह लोग तो उनकी कठपुतली की तरह हैं।(SUBHEAD)

उन्होंने दलित समुदाय के प्रति जिस तरह की असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, उसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता।

राजा वडिंग की निंदा

दलित समुदाय ने कहा कि जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग़ ने थाने में कहा कि हम धरना देंगे और हाईवे जाम कर देंगे. इस टिप्पणी पर दलित समुदाय ने कहा कि राजा राजा वडिंग़ अपने प्रियजनों को बचाने के लिए यह सब कर रहे हैं और बंद कमरे में एक गरीब की पिटाई में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

क्या है मामला

सफाई कर्मचारी सोहन लाल के साथ मारपीट करने व उसे जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में डेराबस्सी पुलिस ने नगर परिषद के प्रधान रणजीत सिंह रेडी व पार्षद आशा शर्मा के पति भूपिंदर सिंह को शनिवार गिरफ्तार किया था। इस मामले में हालांकि पुलिस ने पार्षद के बेटे वरुण शर्मा व चार अज्ञात व्यक्तियों को भी नामजद किया है, जो अभी फरार बताए जाते हैं। इनके के खिलाफ सफाई कर्मी सोहन लाल की शिकायत पर आइपीसी की धारा 323, 341, 506 व एससी/एसटी एक्ट की धारा (3) के तहत मामला दर्ज किया गया था।