Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
जीवन शैली Trending

जीरकपुर में हेयर गार्डन सैलून का भव्य उद्घाटन

Read in:Hindi

कृतिका/आर के शर्मा/जीरकपुर 

हेयर गार्डन सैलून एंड एकेडमी का आज यहां ग्लोबल बिजनेस पार्क, पहली मंजिल, जीरकपुर में शुभारंभ किया गया। आउटलेट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरमान मलिक ने किया, जो एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)  भव्य उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि पायल और रीत – हेयर गार्डन प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक शामिल हुईं। रीत काहलों के पति एवं सह-संस्थापक, रजनीश ने कहा कि उत्तर भारत में फ्रेंचाइजी सहित सैलून की 10 शाखाएं खोलने की योजना है।

हेयर गार्डन इंटरनेशनल ब्यूटी एकेडमी, हेबिया यूएसए और यूके से मान्यता प्राप्त है और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर 6 घंटे से 1200 घंटे तक की अवधि के जॉब ओरिएंटेड कोर्स कराती है। हगीबा ने बाल, सौंदर्य, मेकअप और नेल आर्ट प्रशिक्षण के लिए लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के प्रशिक्षकों को साथ में लिया है। यह छात्रों को विभिन्न देशों में काम करने वाले पेशेवरों और उनके अनुभव से स्किल को सीखने में मददगार होगा।

(SUBHEAD)कोर्स करने के बाद सभी छात्रों को नौकरी की गारंटी मिलेगी। छात्रों को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियों के ऑफर मिल सकते हैं। सीपीडी (सतत व्यावसायिक विकास) के तहत सैलून में काम करने वाले पेशेवरों को इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से काम सीखकर अपने कौशल को अपग्रेड करने और सैलून में बिक्री बढ़ाने का मौका मिलेगा।

हेयर गार्डन की संचालक, सुश्री रीत कहलों ने कहा, “चाहे आप ब्लो ड्राई की तलाश में हों या सिर्फ अपने नेल्स को सुंदर कराने के लिए आ रहे हों, हमारी प्रत्येक सर्विस में आपको आराम और सुकून भरा अनुभव मिलेगा। हमारे पास हेयर प्रोफेशनल हैं जो हमारे सैलून के लिए अद्वितीय हेयर ट्रीटमेंट सेवाएं करते हैं। हमारी पूरी टीम अच्छे से प्रशिक्षित है और वे सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार हैं।”

मुख्य अतिथि अरमान मलिक ने कहा कि हेयर गार्डन सैलून पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एक ग्रूमिंग वंडरलैंड है, जो सिर से पैर तक और बाकी सभी सैलून सेवाओं का एक पूरा स्पेक्ट्रम प्रदान करता है। प्रत्येक सर्विस व्यक्तिगत आवश्यकताओं और ग्राहकों की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाती है।

इस सैलून में केवल वनस्पति आधारित उत्पादों का उपयोग होता है और इसकी थीम पर्यावरण के अनुकूल कार्यों पर आधारित है। अकादमी यूके और यूएसए द्वारा अनुमोदित है, और यह कैंपस प्लेसमेंट का फायदा देती है। दि इनोवेशन के अंकित गर्ग ने सैलून के इंटीरियर को डिजाइन किया है। सैलून एक बड़े फ्लोर एरिया में फैला हुआ है, जो ट्राइसिटी और यहां तक कि पंजाब में सबसे विशाल है।