Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

कोटकपूरा में गोली कांड बहुत दुखद, पंजाब की अमन शांति खतरे में

Read in:Hindi

(MOREPIC1) अमृतसर, फेस2न्यूज:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बार—बार यह बयान तो दे रहे हैं कि किसी को आज्ञा नहीं दी जाएगी पंजाब की अमन शांति भंग करने की, लेकिन यदि केवल बयानबाजी से शांति स्थापित हो जाती तो पंजाब में हर रोज गोलियां न चलतीं। आज कोटकपूरा में फिर एक व्यक्ति प्रदीप सिंह जिसे डेरा प्रेमी होने का दंड मिला, की हत्या कर दी गई। उसके साथ ही एक दुकानदार और उसका सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। मुख्यमंत्री बयान बरसा रहे हैं और नई शक्ल में आए आतंकवादी गोलियां व मौत।
पूर्व केबिनेट मंत्री रही श्रीमती लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि मुख्यमंत्री यह बताएं कि उनकी आज्ञा के बिना अमन शांति की धज्जियां कैसे उड़ गईंं? कैसे पांच—पांच लोग खुलेआम घूमते हुए गोलियां बरसा रहे हैं? एक बात मुख्यमंत्री जी को याद रखनी होगी कि दूसरे प्रांतों में चुनाव लड़ते हुए वे कुछ कामयाबी प्राप्त भी कर लें तो कोई ज्यादा फायदा नहीं। पंजाब में उनकी हालत हर रोज गोलियां चलने के कारण पतली हो रही है, इसका भी ध्यान रखें।
क्या वे जानते हैं कि अमृतसर, बटाला तथा अन्य जिलों में इस सप्ताह लूट की कितनी घटनाएं हुईं? कितनी जगह गोलियां चलीं और इसी कानून व्यवस्था के कारण विदेश से आया हुआ परिवार यह कहकर जा रहा है कि अब वे कभी पंजाब नहीं आएंगे, देश नहीं आएंगे। पहले पंजाब की चिंता करें। इसे नए माडल के आतंकवाद से बचाएं और उसके बाद दूसरे प्रांतों के चुनावों के पीछे दौड़ें।