Saturday, 26 September 2026
Breaking News
टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा
जीवन शैली Trending

रेनबो लेडीज क्लब ने मनाया डांडिया उत्सव, रंजीता मेहता ने महिलाओं के साथ खेला गरबा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा/चंडीगढ़

रेनबो लेडीज क्लब ने जानी मानी बहुराष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस के सहयोग से डांडिया उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया, जिसमें महिलाओं ने बढ़- चढ़ का हिस्सा लिया। इस मौके पर हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की जनरल सेक्रेटरी रंजीता मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

क्लब की प्रधान पूनम सहगल एवं आयोजक ज्योति सहगल ने बताया कि यह कार्यक्रम चल रहे नवरात्रों के उपलक्ष्या में रखा गया, जिसमें सभी महिलाओं ने गुजरती एवं हिंदी गीतों पर डांडिया खेला।

कार्यक्रम की शुरूआत रंजीता मेहता ने दुर्गा माता की वंदना एवं दीप प्रज्जवलित करके की। उसके बाद क्लब की महिलाओं द्वारा स्टेज पर एक से बढक़र एक डांडिया की पेशकारी की।(MOREPIC2)(MOREPIC3)(SUBHEAD)

मशहूर कोरियोग्राफर शेखर ने सभी महिलाओं को स्टेज पर डांडिया खेलना सिखाया और खूब डांस करवाया और महिलाओं को डांस के कुछ टिप्स भी दिए। बेस्ट डांडिया ड्रेस का खिताब अल्पना गुप्ता को मिला। बेस्ट डांडिया डांस में अंजू रौनियार विजेता रही।

ज्योति सहगल ने बताया की इस कार्यक्रम की ख़ास बात यह रही की इसमें सभी महिलाओ के लिए ड्रेस कोड गुजरती रखा गया था । जिसमे सभी महिलाए पारंपरिक वेषभूषा मे बहुत हि सुन्दर लग रही थी। आज सभी को एक ही प्लेटफार्म पर डांडिया खेलते हुए देख बहुत ही अच्छा लगा। आज यहां सबको एक ही वेशभूषा में और डांडिया खेलते देख ऐसा लगा की हम गुजरात के किसी राज्य में आ गए हैं।

रंजीता मेहता ने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा और जिस प्रकार से रेनबो लेडीज क्लब की पूनम सहगल और ज्योति सहगल ने इस प्रोग्राम का आयोजन किया है, सराहनीय है। बहुत कम ऐसी संस्थाएं हैं, जो महिलाओं को घर की चार दिवारी से निकल ऐसे आयोजन करती हैं। कामकाज करने में वयस्त और हाउस वाइफ महिलाओं के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए ताकि गेट टू गेदर ये सिलसिला चलता रह।

इस मौके पर बायजूस के मैनेजर सुमित ने बताया कि बायजूस एक भारतीय बहुराष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी है, जिसका मुख्यालय बैंगलोर में है। बायजूस दुनिया की सबसे मूल्यवान एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है।