Thursday, 26 November 2026
Breaking News
गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता
जीवन शैली Trending

इंडियन वेडिंग सीजन शुरू होने से पहले द इंडियन ब्राइड एग्जीबिशन का आयोजन

Read in:Hindi

पूरे भारत के डिजाइनर वियर और लाइफस्टाइल उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है द इंडियन ब्राइड एग्जीबिशन में

(MOREPIC1)(MOREPIC2) आर के शर्मा/चंडीगढ़

शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम के साथ, द इंडियन ब्राइड एग्जीबिशन की शुरुआत, आज यहां जेडब्ल्यू मैरियट, सेक्टर 35 में हुई। यह मेगा इवेंट पूरे रीजन के फैशन प्रेमियों, विशेष रूप से ट्राइसिटी निवासियों को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एग्जीबिशन 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक विजिटर्स के लिए खुली रहेगी।

फैशन एग्जीबिशन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कनाडा, पंजाब के विभिन्न हिस्सों और देश के अन्य हिस्सों से 40 से अधिक एग्जीबिटर्स ने अपने कलेक्शन को प्रदर्शित किया है।

इस आयोजन में एक प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध ग्रुप ओसवाल द्वारा एक प्रीमियम गुणवत्ता वाला ब्रांड ‘एडऋओ’ लॉन्च किया गया । सुश्री राखी ओसवाल, डायरेक्टर, एडऋओ का कहना है कि ‘‘एडऋओ, ओसवाल ग्रुप एक नया फैशन अपेरल ब्रांड है जो इटली और भारत को करीब लाता है। यहां दर्शकों को इटली की सडक़ों और भारतीय कपड़ों के क्षेत्रों से वैश्विक फैशन संवेदनशीलता के तालमेल और संतुलन को देखने का अवसर मिलेगा। स्टाइलिश एथलेजर वियर का एक पूरा कलेक्शन इस मेगा ड्रीम प्रदर्शनी में आपकी शानदार मौजूदगी का इंतजार कर रहा है।’’

एग्जीबिटर्स में से एक, अमृतसर स्थित ब्रांड सुशीनो की डिजाइनर और संस्थापक, आराध्य चौहान का कहना है कि ‘‘इस कलेक्शन में, जिसमें प्रेट् और अन्य डिजाइनर परिधान शामिल हैं, जयपुर, पंजाब, राजस्थान और देश के अन्य विभिन्न हिस्सों के असंख्य पारंपरिक रंगों और प्रिंटों से प्रेरित हैं। इसकी प्रीमियम रेंज 4000 रुपये से शुरू होकर 1 लाख रुपये तक जाती है।’’(SUBHEAD)

एग्जीबिशन में एक अन्य प्रदर्शक बिलाल गारमेंट्स में पाकिस्तानी डिजाइनरों के विशेष कलेक्शन हैं। हुमायरा खान, सह-संस्थापक बिलाल गारमेंट्स कलेक्शन के बारे में विस्तार से बात करते हुए बताती हैं कि ‘‘ब्रांड तीन दशक से अधिक पुराना है, लेकिन हमने अपने ग्राहकों को अधिक और बेहतर विविधता प्रदान करने के लिए लगभग 4 साल पहले पाकिस्तानी डिजाइनर गारमेंट्स को अपने साथ जोड़ा था। पाकिस्तानी डिजाइनर बेहतर आउटफिट्स पेश करते हैं और बजट के अनुकूल होते हैं, यह उन गुणों में से एक है जो उन्हें हमारे ग्राहकों के बीच हिट बनाता है।’’

एग्जीबिशन में शामिल हुए एक अन्य नए एग्जीबिटर समर्थ जायसवाल, डायरेक्टर, ओमारा फाइन ज्वैलरी ने अपने नए ब्रांड के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘‘हम डायमंड्स, पोल्का और सॉलिटेयर्स में डील करते हैं। ओमारा प्रमाणित पोल्का ज्वैलरी पेश करने वाला देश का पहला ब्रांड है। हमारा मकसद नवीनतम तकनीक का उपयोग करके अपने उत्पादों को नया करके गारमेंट्स की दुनिया में नई ताजगी लाना है।’’

कनाडा, मलेशिया और यूके सहित 3 से अधिक देशों में अपने स्टोर्स की मौजूदगी और 8 से अधिक देशों में ऑनलाइन मौजूदगी के साथ,हाइपदेवी , एक अद्वितीय, हाथ से तैयार ज्वैलरी का जाना माना ज्वैलरी स्टोर, यकीनी तौर पर कुछ अद्वितीय और कुछ अलग की तलाश करने वालों के लिए एक यात्रा है। सुश्री सुरभि सचदेवा, क्रिएटिव डायरेक्टर और संस्थापक, हाइपदेवी ने कहा कि ‘‘हम अपने विशिष्ट ग्राहकों के लिए कुछ अनोखा पेश करने के लिए हाथ से तैयार किए गए ईयररिंग्स (झुमकों) के विशेषज्ञ हैं। झुमकों की प्रत्येक जोड़ी टिकाऊ होती है और इसे बनाने में 8-14 घंटे तक का समय लगता है। हमारे उत्पाद 800-3000 रुपये के बीच हैं।’’

क्या कुछ है डिस्प्ले

एक्सक्लूसिव ब्राइडल और फेस्टिव सीजन के कपड़े और एक्सेसरीज, पाकिस्तानी डिजाइनर वियर, फाइन डायमंड ज्वैलरी (हैंड क्राफ्टेड) और शादी और फेस्टिव सीजन के लिए अन्य एक्सेसरीज डिस्प्ले पर हैं।

0 Comments