Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

बहुउद्देशीय कृषि सेवा सभा में 7 करोड़ से अधिक का घोटाला, 7 के खि़लाफ़ केस दर्ज, 5 दोषी गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा करनाना बहुउद्देशीय कृषि सेवा सभा लिमिटेड गाँव करनाना, जि़ला एस.बी.एस. नगर में हुए कई करोड़ के घोटाले के दोष अधीन सभा के 7 अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में मुकदमा दर्ज करके 5 दोषियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सोसायटी की जांच के उपरांत उक्त कोऑपरेटिव सोसायटी के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मिलीभुगत करके 7,14,07,596.23 रुपए (सात करोड़, चौदह लाख सात हज़ार पाँच सौ छैयानवे रुपए तेईस पैसे) का घोटाला सामने आया है।
उन्होंने बताया कि उक्त सोसायटी में करीब 1000 खाता धारक/मैंबर हैं और इस सभा के पास एक इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप, एक ट्रैक्टर, बड़ी मात्रा में कृषि योग्य भूमि से सम्बन्धित कृषि के यंत्र हैं। इसके अलावा उक्त सोसायटी द्वारा खाद और कीटनाशक दवाएँ आदि भी किसानों को बेची जाती हैं। उक्त सोसायटी में कुल 6 कर्मचारी अलग-अलग जगह काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि गाँव करनाना के एन.आर.आई. और गाँव के लोगों द्वारा उक्त सभा में करोड़ों रुपए की एफ.डी.आरज़ करवाई गई हैं। उक्त सभा के सैकरेटरी इंदरजीत धीर, जोकि कैशियर भी रह चुका है, ने प्रधान रणधीर सिंह और मौजूदा कैशियर हरप्रीत सिंह आदि के साथ मिलीभुगत करके उक्त एफ.डी.आरज़ पर लिमिट आदि बनाकर करोड़ों रुपए का गबन किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी टीम द्वारा उक्त सभा के रिकॉर्ड की चैकिंग के दौरान तारीख़ 01.4.18 से 31.03.20 तक सभा के सदस्यों द्वारा लिए गए कर्जे और सदस्यों की अमानतों में 7,14,07,596.23 रुपए ( सात करोड़, चौदह लाख सात हज़ार पाँच सौ छैयानवे रुपए तेईस पैसे) का गबन पाया गया और इसके अलावा 36,36,71,952. 55 रुपए ( छत्तीस करोड़ छत्तीस लाख, इकत्तर हज़ार नौ सौ बावन रुपए पचपन पैसे) की गंभीर त्रुटियाँ भी सामने आई हैं।
इस घोटाले के विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि सभा के सचिव इंदरजीत धीर द्वारा सभा में दो कंप्यूटर लगाए हुए थे, जिसमें से एक कंप्यूटर में उक्त सचिव द्वारा सदस्यों को धोखा देने के लिए रिकॉर्ड तैयार किया हुआ था और सभा के सदस्यों को ऐंट्रियाँ दिखाकर यह तसल्ली करवा देता था कि आप की सभी ऐंट्रियाँ सही हैं। दूसरे कंप्यूटर के डेटा को पढऩे पर पाया गया कि सभा के सचिव द्वारा इस कंप्यूटर में फ्रॉड की गई रकम के अनुसार डेटा फीड करके ऑडिट अफ़सर और अन्य अधिकारियों को पेश कर देता था।
इस घोटाले के दोष अधीन सोसायटी के पूर्व सचिव इंदरजीत धीर, हरप्रीत (अतिरिक्त प्रभार) कैशियर, रणधीर सिंह पूर्व प्रधान, सुखविन्दर सिंह उप प्रधान, रविन्दर सिंह कमेटी मैंबर, महेन्दर लाल कमेटी मैंबर और कमलजीत सिंह कमेटी मैंबर ( सभी निवासी गाँव करनाना) द्वारा आपस में मिलीभुगत करके सभा के सदस्यों के 7,14,07,596.23 रुपए का गबन किया जाना पाया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में उपरोक्त दोषियों के खि़लाफ़ मुकदमा नंबर:15 तारीख़ 29.08.2022 अ/ध 406, 409, 420, 465, 468, 471, 477-ए, 120-बी आई.पी.सी. और भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) के तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में केस दर्ज किया गया। इस मुकदमे के दोषियों रणधीर सिंह, सुखविन्दर सिंह, रविन्दर सिंह, महेन्दर लाल और कमलजीत सिंह (सभी निवासी गाँव करनाना) गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस संबंधी अगली कार्यवाही जारी है।