Saturday, 26 September 2026
Breaking News
पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां
जीवन शैली Trending

वेबसीरिज, शोर्ट फिलम्स व फीचर फिल्म के लिए आडिशन 18 जून को

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चण्डीगढ़ : कैनवस फिल्मज व टीवी प्राईवेट लिमिटेड, आहूजा फिल्मज एंड इन्टरटेंमेंट व फॅडज फिल्म के बैनर तले सयुक्त रूप से बने वाली बेबसीरिज, शोर्ट फिल्मज व फीचर फिल्म के लिए तीसरा आडिशन अबोहर के सनबीम होटल में 18 जून रविवार को 11 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

लेखक व फिल्म निर्देशक अश्विनी आहूजा ने बताया इससे पहले उनकी अलग अलग टीमें अंबाला और श्री गंगानगर में आडिशन ले चुकी हैं। फाजिल्का, अबोहर व आस पास के क्षेत्र के प्रतिभावान व उभरते कलाकारों के चयन के लिए तीसरा आडिशन अबोहर में रखा गया है। यह आडिशन निशुल्क होगा।

गौरतलब है कैनवस फिल्मज, आहूजा फिल्मज व फेंडस फिल्मज द्वारा कई ऐसे प्रोजेक्टस किए जा चुके हैं जो दिल्ली दूरदर्शन, जी फाइव एम एक्स प्लेयर पर चल रहे हैं। फाजिल्का निवासी फिल्म निर्देशक व लेखक अश्विनी आहूजा की फिल्म उलझन दी टापर ब्लूज भी एम एक्स प्लेयर पर है। इस फिल्म को कॉफी इरानी इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मुम्बई में बेस्ट स्टोरी अवार्ड से भी नवाजा गया था। 

कैनवस के निर्देशक व रंगकर्मी प्रमोद पब्बी ने बताया कि चयनित कलाकारों को उनके अगामी प्रोजैक्टस जैसे वेबसीरिज व शार्ट फिल्मों में काम करने का अवसर मिलेगा जिसमें 8 साल की उम्र से लेकर 60 साल की उम्र तक महिला, पुरुष व बच्चे भाग ले सकेंगे। अभिनेता व रंगकर्मी विजय जोरा ने बताया कि चयनित कलाकारों के प्रशिक्षण के लिए कलाकारों की सुविधा का ध्यान रखते हुए निशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। फिल्म या वेवसीरिज की शूटिंग से पहले कलाकारों को उनकी भूमिका के अनुसार उचित प्रशिक्षण देकर की काम शुरू होगा।