Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

सरकार 10 फीसदी वन क्षेत्र को फलों के बाग़ों में करेगी तबदील

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री मान द्वारा शुरू की गई शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह हरियाली लहर के अंतर्गत 10 प्रतिशत वन क्षेत्र को फलों के बाग़ों में तबदील किया जाएगा। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बाग़बानी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई कब्ज़ा विरोधी मुहिम के अंतर्गत कब्ज़े से मुक्त करवाई जा रही सरकारी ज़मीनों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।   (SUBHEAD)
उन्होंने कहा, ‘‘फलदार वृक्ष लगाने से न केवल राज्य में हरियाली बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि यह राज्य में मधु- मक्खी के लिए वनस्पती क्षेत्र को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के लिए पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित बनाएगा।’’
बाग़बानी मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में मधु-मक्खी पालकों को मधु-मक्खी के लिए वनस्पती की खोज में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों की ओर देखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक बार जब हम राज्यभर में मधु-मक्खियों के लिए उपयुक्त वनस्पती क्षेत्र तैयार कर लेंगे तो मधु-मक्खी पालकों को इस सम्बन्धी अपने शहर से भी बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस समय राज्य में मधु- मक्खियों की चार लाख से अधिक कॉलोनियाँ हैं।
उन्होंने कहा कि जहाँ एक तरफ़ आम, बेर, शहतूत, आँवला, करौंदा, बेल, ढेऊ और जामुन जैसे वृक्ष पोषण सुरक्षा को सुनिश्चित बनाएंगे, वहीं जकरंदा, अमलतास, कढ़ी पत्ता, सीरिस, शीशम, लैगरस्ट्रोमिया, नीम, अर्जुन, कैसीया और सोहंजना समेत अन्य किस्मों के पेड़ लगाए जाएंगे, जो मधु-मक्खियों के लिए वनस्पती क्षेत्र को बढ़ाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पौधे भूजल को रिचार्ज करने के साथ-साथ विविधीकरण लाने में भी मदद करेंगे।
मंत्री ने बाग़बानी, वन, ड्रेनेज़, नहरों और पंचायती राज समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को इस समग्र मॉडल को हकीकत में बदलने के लिए मिलकर काम करने के निर्देश दिए।