Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
जीवन शैली Trending

स्टेप्स ग्रोइंग एकेडमी ने रिलीज किया सुपर मॉडल-2022 का किड्ज कैलेंडर

Read in:Hindi

किड्ज ने रैंप वॉक कर किया मंत्रमुग्ध

चंडीगढ़: (आर के शर्मा)

स्टेप्स ग्रोइंग एकेडमी चंडीगढ़ की ओर से आज सुपर मॉडल-2022 के किड्ज कैलेंडर को रिलीज़ किया गया। किड कैलेंडर में 05 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया गया है। वहीँ इस मौके पर इन बच्चों की एक रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया।

स्टेप्स ग्रोइंग एकेडमी की निदेशक शिवि महाजन और प्रबंध निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि उनकी एकेडमी की ओर से किड्ज कैलेंडर 05 से 12 आयु वर्ग तक के बच्चों का कैलेंडर 7th बार प्रस्तुत किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इन कैलेंडर कि विशेषता ये है कि कॉन्सेप्चुअल (वैचारिक ) रूप से तैयार किये गए है। कैलेंडर में मॉडल्स की 2-2 फोटोज को शामिल किया गया है, जिसमे एक फोटो हाई फैशन थीम के तहत और दूसरी साउथ लुक मे फोटोशूट किया गया है |

गौरव महाजन के अनुसार जीरकपुर सिटी में फोटो शूट किया गया है।(SUBHEAD)

किड्स कैलेंडर में आरव सिंह, तृषा सेठी, दृष्टि बंसल, हरगुण सिंह, यादवी नंदा , नवकरण सिंह, मानवी मिढा, प्राची सेठी, ध्वनि महाजन, गैतिक सोनी, कनिष्का भगत, मोक्ष अरोरा, जिनिआ लूथरा, ओरव सिरसवाल शामिल है।

शिवि महाजन ने बताया कि कनिष्का भगत उनकी एकेडमी से पिछले 06 साल से, दृष्टि बंसल 3 साल से , मोक्ष अरोड़ा , तृषा सेठी , प्राची सेठी , गैंतिक सोनी 2 साल से जुड़े हुए है . तकरीबन ये सभी बच्चे पंजाबी फिल्मों और नेशनल चैनल में अपनी एक्टिंग, मॉडलिंग से अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे है ।

उन्होंने बताया कि उनका उद्देशय बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जिसके माध्यम से वो अपना हुनर अपनी कला ज़माने के आगे पेश कर सके और देश विदेश में एक ऊँचा मुकाम हासिल करे। शिवि के अनुसार उनका मकसद पिछले साल के कैलेंडर के सुपर मॉडल्स कि अचीवमेंट्स को भी हाईलाइट कर इन बच्चों को प्रोत्साहित करना है ।

सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट, 1. कनिष्का भगत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2.मोक्ष अरोड़ा, फेस आईकॉन ऑफ द ईयर 3.दृष्टि बंसल टैलेंट ऑफ द ईयर 4.गैतिक सोनी पर्सनालिटी ऑफ द ईयर

कनिष्का भगत ने टाइटल ऑफ़ मिस कॉंफिडेंट इन *मिस इंडिया टीन* गोवा एंड फीचर्ड इन अपकमिंग मूवी ऑफ़ गुरनाम भूल्लर ' मैं विआह नी करवाना तेरे नाल.' दृष्टि बंसल पीटीसी पंजाबी की वेबसीरिस 'पावर गेम' मे काम कर रही है. मोक्ष अरोड़ा ने म्यूजिक वीडियोस बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल एंड जस मानक के साथ किये है.