Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
जीवन शैली Trending

स्टार ऑफ ट्राइसिटी के एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में दिखेगा ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्न

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप की ओर से 8 फरवरी को एनुअल सेरेमनी एवं प्री-वैलेंटाइन पार्टी के भव्य आयोजन में ट्राईसिटी की 50 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए महिलाओं के लिए डांस, मनोरंजक गेम्स और स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है।

(MOREPIC1)  इस रंगारंग आयोजन में चंडीगढ़ की कई जानी-मानी सामाजिक, मीडिया एवं प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें समाजसेवी जगजीत कहलों, आशा कहलों, नीलिमा अरोड़ा, समाजसेवी एवं उद्योगपति रोहित जिंदल, सन्ना, समाजसेवी अंजना, गोविंद परवाना, न्यूट्रिशन एक्सपर्ट किरणजीत कौर झंडू सहित रमेश गिलहोत्रा (एडिटर – हरियाणा न्यूज फ्लैश) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की एक अहम खासियत यह भी है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नए चेहरों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि भविष्य में वे ग्रुप के कार्यभार को प्रभावी ढंग से संभाल सकें। इसके साथ ही इस वर्ष स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप के नए ब्रांड एंबेसेडर भी चुने जाएंगे, जो पूरे साल ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयोजन में ‘वैलेंटाइन क्वीन’ का चयन भी किया जाएगा, जो इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप की फाउंडर प्रीति अरोड़ा ने बताया कि “यह दिन प्यार, आपसी सम्मान और सकारात्मक सोच को समर्पित है। हम इस आयोजन को पूरे प्रेम और उत्साह के साथ मनाएंगे।”