Wednesday, 03 June 2026
Breaking News
पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
व्यापार

जीरकपुर में रियलमी की ओर से किया गया एलईडी टीवी लांच

Read in:Hindi

जीरकपुर, फेस2न्यूज:
रियलमी कंपनी की ओर से जीरकपुर में कंपनी के एलईडी टीवी की नई रेंज लांच की गई। जीरकपुर स्थित ऐस डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर में करवाए एक समारोह में रियलमी कंपनी के नेशनल सेल्स हैड दिपेश पनामिया पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए ऐस डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक राजेश राणा व नितिन मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के रूप में रियलमी एलईडी के लॉन्च की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद आपके नजदीकी आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक बेहतर, शक्तिशाली और किफायती उत्पाद बनाना है। इस मौके दीपेश ने उत्पाद की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और रियलमी एलईडी के कई अग्रणी और बेहतरीन मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। लॉन्च के समय वितरण की एक व्यापक और विस्तृत योजना पर भी चर्चा की गई। राजेश राणा ने
बताया कि उनके पास जीरकपुर में पहले ही ब्लू स्टार, वर्लफूल, वीगार्ड, एमई आदि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक का सामान डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।