Tuesday, 21 July 2026
Breaking News
विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण
व्यापार Trending

ग्लोब टोयोटा रीजन के एसयूवी मार्केट में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने के लिए तैयार

Read in:Hindi

अर्बन क्रूजर हाईराइडर पेश करने के साथ ग्लोब टोयोटा ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया, एसयूवी बाजार में हमारे लिए काफी संभावनाएं हैं: आशु मिसर, हेड मार्केटिंग, ग्लोब टोयोटा, टोयोटा का सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के अनुकूल है: मिसर 

आर के शर्मा/ मोहाली 

जैसे-जैसे सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट आज के कार प्रेमियों के बीच अधिक से अधिक विस्तृत और लोकप्रिय होता जा रहा है, ग्लोब टोयोटा ‘ग्रेटर ट्राइसिटी’ और उसके आसपास इस वर्ग में बढ़ते ग्राहकों को बेहतर एसयूवी उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है। मोहाली क्षेत्र में एसयूवी को काफी अधिक पसंद किया जाता रहा है और अर्बन क्रूजर हाईराइडर उनकी पहली पसंद बनने जा रही है।

(MOREPIC1)  अब ये पसंद ट्राईसिटी से आगे अंबाला, यमुनानगर और लुधियाना जैसी शहरों में भी बढ़ती जा रही है। आशु मिसर, हेड, मार्केटिंग, ग्लोब टोयोटा ने कहा कि हम इस क्षेत्र की एसयूवी जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं, जिसे हम ‘ग्रेटर ट्राइसिटी’ के रूप में भी पहचानते हैं।

एसयूवी सेगमेंट में एक विश्वसनीय और प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी के तौर पर, ग्लोब टोयोटा ने अपनी किटी में अर्बन क्रूजर हाईराइडर, एक सेल्फ-चार्जिंग मजबूत हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल किया है। एसयूवी को यहां मीडियाकर्मियों के लिए प्रदर्शित किया गया था। सेल्फ-चार्जिंग मजबूत हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन सहित कई ‘सेगमेंट में पहली बार’ पेश किए गए फीचर्स से लैस है और ये अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फ्यूल एफीशेंसी यानि बेहतर माइलेज प्रदान करती है। अर्बन क्रूजर हाईराइडर ग्लोब टोयोटा की एसयूवी संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मिसर ने कहा कि ‘‘हम अर्बन क्रूजर हाईराइडर को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिसने टोयोटा के ‘मास इलेक्ट्रिीफिकेशन’ के प्रयासों को काफी प्रोत्साहन दिया है। हमने हाईराइडर को न केवल मोहाली में ग्लोब टोयोटा आउटलेट पर बल्कि लुधियाना, अंबाला और यमुनानगर में अपने आउटलेट्स पर भी पेश किया है। मार्केट शेयर के मामले में यह गाड़ी एक बड़ा ब्रेकर साबित होने वाली है। हम आला लक्ष्य समूहों के बीच अपनी मौजूदगी का विस्तार करने के लिए वास्तव में आशान्वित हैं।’’

मिसर ने कहा कि ‘‘टोयोटा को हमेशा प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने वाले एक स्थायी समुदाय के निर्माण की मजबूत प्रतिबद्धता द्वारा निर्देशित किया गया है। हमारा एक प्रमुख फोकस निम्न कार्बन ऊर्जा स्रोतों की ओर स्थानांतरित करना और विभिन्न महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय लक्ष्यों के समर्थन में व्यावहारिक और सस्टेनेबल गतिशीलता समाधान प्रदान करना है। अर्बन क्रूजर हाईराइडर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा क्योंकि यह पर्यावरण के अनुकूल है।’’

मिसर ने विस्तार से बताया कि ‘‘टोयोटा का सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन एक गैसोलीन इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करता है। इस व्हीकल को अकेले अपनी इलेक्ट्रिक पावर का उपयोग करके, साथ ही साथ इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के एक साथ काम करके चलाया जा सकता है। जब आप कार चलाते हैं तो ये बिजली पैदा करती हैँ। इसको ड्राइव करते समय आप जब भी ब्रेक लगाते हैं या धीमा करते हैं तो उस समय बन रही एनर्जी को बैटरी में बिजली के तौर पर स्टोर कर लिया जाता है।’’

उन्होंने आगे बताया कि ‘‘ये काइनेटिक एनर्जी इलेक्ट्रिकल एनर्जी में परिवर्तित हो जाती है और वाहन के चलने पर बैटरी में स्टोर हो जाती है। जब व्हीकल को अधिक शक्ति की आवश्यकता होती है, तो वाहन को अधिक शक्ति प्रदान करने के लिए स्टोर की गई इलेक्ट्रिक एनर्जी जारी की जाती है। इस प्रक्रिया को बहुत कम अंतराल पर पावर कंट्रोल यूनिट द्वारा नियंत्रित किया जाता है।’’

इस मौके पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में मिसर ने कहा कि नई अर्बन क्रूजर हाईराइडर को शुरुआत में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 25,000 रुपये के शुरुआती भुगतान पर सभी ग्लोब टोयोटा डीलरशिप पर बुकिंग खुली है। टोयोटा हमेशा उपभोक्ता वरीयताओं और इंडस्ट्री ट्रेंड्स के अध्ययन के आधार पर मॉडल लाती है। उन्होंने कहा कि हाईराइडर का उद्देश्य अनुकरणीय प्रदर्शन, श्रेणी में बेस्ट इन क्लास फ्यूल एफीशेंसी, तेजी से स्पीड पकड़ना और एक आसान ड्राइव प्रदान करना है।