Friday, 05 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

दिव्यांगों को कृत्रिम अंग के लिए 18 अगस्त को मलोट में लगेगा विशेष कैंप

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिक अंगों के बाँटने सम्बन्धी 18 अगस्त, 2022 को ऐडवरगंज मलोट में कैंप प्रात: काल 11 बजे लगाया जा रहा है। इस कैंप की अध्यक्षता सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर द्वारा की जायेगी।  (SUBHEAD)
इस संबंधी जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कृत्रिक अंग मुहैया करवाने के लिए यह कैंप अलिमको द्वारा लगाया जा रहा है। पहले पड़ाव में दिव्यांग व्यक्तियों की असेसमेंट की जायेगी और दूसरे पड़ाव में उनको कृत्रिक अंग बांटे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस कैंप से पहले दिव्यांग व्यक्तियों की जन सेवा केन्द्रों ( कॉमन सर्विस सैंटर) के द्वारा रजिस्ट्रेशन की जा रही है। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों से अपील की कि इस कैंप का लाभ उठाने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन पास के कॉमन सर्विस सैंटर में करवाएं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की रजिस्ट्रेशन रह जाती है तो उसकी रजिस्ट्रेशन कैंप के दौरान भी की जायेगी।