Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
जीवन शैली Trending

'गो मैन-गो फेस्टिवल' फ्राम आर्गेनिक फार्मिंंग शुरू, 24 जुलाई तक चलेगा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)जीरकपुर (आर.के.शर्मा )  

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, जीरकपुर-चंडीगढ़ में शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक ऑर्गेनिक आमों से तैयार स्वादिष्ट और मुंह में पानी ला देने वाले व्यंजनों का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए। ट्राइसिटी का बहुप्रतीक्षित 'गो मैन-गो फेस्टिवल' शुरू हो गया है जो 24 जुलाई तक चलेगा। फेस्टिवल हर शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक खुला है। 

फेस्ट में मुंह में पानी लाने वाले स्टार्टर और खाने के मुख्य मेनू को तैयार करने के लिए आमों का रचनात्मक रूप से उपयोग किया गया है। इनमें से कुछ हैं पनीर अंबी टिक्का, मैंगो डिप्स के साथ चिकन टिक्का, मैंगो कोफ्ता, मैंगो चिकन, कच्चा आम ककड़ी गजपाचो, बारबेक्यू मैंगो सलाद, मैंगो फिरनी, मैंगो लस्सी, और आम पन्ना। (SUBHEAD)

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका के महाप्रबंधक, मनिंदरजीत सिंह ने कहा: “स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने के लिए जिन आमों का इस्तेमाल किया जाता है वे 13 एकड़ क्षेत्र में फैले एक बाग से आते हैं। आमों पर किसी भी कीटनाशक का उपयोग नहीं किया गया है और आम के पेड़ जैविक रूप से उगाए गए हैं। इससे फल स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।

फेस्टिवल में 'फार्म टू फोर्क मॉडल' अपनाया जाता है, क्योंकि आम बिना किसी बिचौलिए के खेत से सीधे ग्राहक की मेज पर लाए जाते हैं,” उन्होंने कहा, “2015 से 'गो मैन-गो फेस्टिवल' ट्राइसिटी के भोजन प्रेमियों के लिए एक बेहद बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम रहा है। हमें इन ग्राहकों का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा है।” 

व्यंजन बनाने के लिए आम की जिन किस्मों का उपयोग होता है उनमें चौंसा, लंगड़ा, आम्रपाली, दशेरी और सिंदूरी शामिल हैं। 

कमल सिंह, शेफ, वेल्वेट क्लार्क्स एक्सोटिका के अनुसार, “आम तौर पर आम के व्यंजनों में मैंगो शेक, आम पन्ना आदि जैसे पेय शामिल होते हैं, हालांकि बहुत से लोग आम आधारित व्यंजन स्टार्टर्स और मेन कोर्स के साथ प्रयोग नहीं करते हैं। हमने बस यही किया है! हमारी कुछ सिग्नेचर डिशेज में मेन कोर्स में मैंगो करी चिकन शामिल है, लेकिन शुरुआत में अंबी पनीर जरूर ट्राई करना चाहिए। ऐसे अन्य व्यंजन भी हैं जो आम पसंद करने वालों के लिए ही बनाए गए हैं।” 

कुछ और स्वादिष्ट व्यंजन जो भोजन प्रेमियों को पसंद आते हैं, उनमें शामिल हैं – चिकन मैंगो ग्रिल्ड ब्रूसचेट्टा, और वेजिटेबल मैंगो गलौटी कबाब। कच्चा आम ककड़ी पुदीना गजपचो एक अनोखा ठंडा सूप होता है। सलाद और रायते में सिरका ड्रेसिंग के साथ कच्चा आम, और मोमिका रायता प्रमुख हैं। मेन-कोर्स में मैंगो कोफ्ता, पहाड़ी अंबली दाल, क्रीम मैंगो सॉस में ग्रिल्ड चिकन आदि हैं। 

मैंगो कुल्फी और मैंगो फिरनी जैसे मनमोहक डेजर्ट पेश किए जाते हैं। इसे मैंगो शेक या मैंगो लस्सी के साथ लिया जा सकता है। दो लोगों के लिए भोजन का दाम सभी करों सहित लगभग 1200 रुपये है।